Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

झारखंड में बाल सुधार गृह से 2 किशोर हुए फरार, चादरों की मदद से 30 फीट ऊंची दीवार फांदी

short by प्रियंका वर्मा / on Friday, 19 September 2025
गुमला (झारखंड) के एक बाल सुधार गृह से 2 किशोर फरार हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि किशोर चादरों की मदद से करीब 30 फीट ऊंची दीवार फांदकर भागे हैं। बकौल पुलिस, दोनों किशोरों को इस सप्ताह की शुरुआत में एक मामूली अपराध के आरोप में सुधार गृह लाया गया था और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
read more at भाषा