Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यश ने फैन्स से की भीड़ लगाकर बर्थडे न मनाने की अपील; कहा- आपकी सुरक्षा बड़ा तोहफा

short by रुखसार अंजुम / on Tuesday, 31 December, 2024
ऐक्टर यश ने अपने जन्मदिन से पहले फैन्स से भीड़ लगाकर उनका बर्थडे न मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा, "प्यार दिखाने का मतलब बड़े पैमाने पर जश्न मनाना और भीड़ जमा करने से नहीं होना चाहिए। मेरे लिए सबसे बड़ा तोहफा आपकी सुरक्षा है।" गौरतलब है, यश के पिछले जन्मदिन पर 3 फैन्स की मौत हो गई थी।