ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आज़म खान, तत्काल सुनवाई का किया अनुरोध
सपा नेता आज़म खान ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। खान के वकील ने CJI सूर्यकांत की बेंच के सामने तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया। CJI ने पहले उन्हें हाईकोर्ट जाने को कहा और फिर इसी सप्ताह सुनवाई लगाने पर सहमति जताई। ईडी कस्टडी रिमांड की अर्ज़ी भी दाखिल कर सकती है।
read more at Abplive


