Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जुलाई में विदेशी निवेशकों ने बेचे ₹47,600 करोड़ के शेयर: रिपोर्ट

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Friday, 1 August, 2025
मनीकंट्रोल के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने जुलाई में भारतीय शेयर बाज़ार से ₹47,600 करोड़ से अधिक की बिकवाली की है। इससे पहले लगातार 4 महीनों से विदेशी निवेशक भारत में खरीदारी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कुल ₹38,000 करोड़ से अधिक का निवेश किया। हालांकि, जुलाई महीने में उन्होंने इससे भी ज़्यादा एक बार में निकाल लिया है।