स्मृति मंधाना ने घरेलू मैदान पर जड़ा अपना पहला वनडे शतक
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना ने रविवार को घरेलू मैदान पर अपना पहला वनडे शतक जड़ा। स्मृति ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु) में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 117 (127) रन बनाए। यह स्मृति का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा और कुल मिलाकर छठा शतक है। स्मृति ने वनडे में पिछला शतक 12 मार्च 2022 को लगाया था।
read more at इंडिया टीवी


