सतीश कौशिक के लिए रखी गई प्रार्थना सभा में अनुपम व जैकी श्रॉफ समेत कई हस्तियां हुईं शामिल
दिवंगत फिल्ममेकर व अभिनेता सतीश कौशिक के लिए सोमवार को मुंबई में प्रार्थना सभा रखी गई जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंचीं। प्रार्थना सभा में अभिनेता अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, गीतकार जावेद अख्तर, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री, डेविड धवन, बोनी कपूर, अभिनेत्री मौसमी चटर्जी व विद्या बालन शामिल हुईं। गौरतलब है कि सतीश कौशिक का 9 मार्च को निधन हुआ था।
read more at ABP न्यूज़


