बिहार में चुनावी सभा में रोने लगे तारिक अनवर, बोले- शायद यह मेरा अंतिम चुनाव है
बिहार की कटिहार लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी तारिक अनवर एक चुनावी सभा में भाषण देने के दौरान रोने लगे जिसका वीडियो सामने आया है। उन्होंने कहा, "यह मेरा 13वां चुनाव है और शायद यह मेरा अंतिम चुनाव है।" गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर अब तक 5 बार कटिहार से सांसद चुने जा चुके हैं।
read more at News24 हिंदी


