Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूक्रेन की घुसपैठ को किया नाकाम, 234 लड़ाकों को मार गिराया: रूस

short by अभिजात कांडपाल / on Wednesday, 13 March, 2024
रूस सरकार ने मंगलवार को कहा कि मॉस्को की सेना और सुरक्षा बलों ने यूक्रेन की घुसपैठ को नाकाम कर 234 लड़ाकों को मार गिराया है। रूस के मुताबिक, इस दौरान हमलावरों के 7 टैंक और 5 बख्तरबंद वाहन भी तबाह किए गए हैं। रूस ने हमले के लिए 'कीव शासन' और 'यूक्रेन के आतंकवादी समूहों' को ज़िम्मेदार ठहराया है।