56-वर्षीय शख्स की किडनी से हैदराबाद में निकाली गईं 206 पथरियां, 1 घंटे तक चला ऑपरेशन
हैदराबाद (तेलंगाना) के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के ज़रिए नलगोंडा निवासी 56-वर्षीय वीरमल्ला रामलक्ष्मैया नामक शख्स की बाईं किडनी से 206 पथरियां निकाली गई हैं। अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि करीब 1 घंटे तक चली कीहोल सर्जरी से सफलतापूर्वक पथरियां निकाली गईं। बकौल डॉक्टर, ऑपरेशन के दूसरे दिन वीरमल्ला को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
read more at News 24 हिंदी


