Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लॉरेंस व दाऊद की तस्वीर वाली टी-शर्ट बेचने के लिए फ्लिपकार्ट व अन्य पर FIR दर्ज

short by प्रियंका तिवारी / on Thursday, 7 November, 2024
महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और दाऊद इब्राहिम की तस्वीर वाली टी-शर्ट बेचने वाले विक्रेताओं और ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स (फ्लिपकार्ट व अन्य) पर एफआईआर दर्ज की है। हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई को हीरो बताने वाली टी-शर्ट की फोटो सामने आई थी जिसकी आलोचना के बाद मीशो सहित अन्य कंपनियों ने टी-शर्ट को वेबसाइट से हटा दिया था।