एमपी के बालाघाट में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या, सरकार ने किया मुआवज़े का ऐलान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को बताया कि बालाघाट के मालाखेड़ी गांव में नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों की हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजन को ₹5-₹5 लाख का मुआवज़ा दिया जाएगा और परिवार के एक-एक सदस्य को शासकीय सेवा में लिया जाएगा। उन्होंने कहा, "नक्सलियों का असली चेहरा उजागर हुआ है।"
read more at अमर उजाला


