Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सुरक्षा अलर्ट के बाद न्यूज़ीलैंड के पाक दौरे को पहले वनडे से कुछ मिनट पहले किया गया रद्द

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 17 September 2021
न्यूज़ीलैंड सरकार के सुरक्षा अलर्ट के बाद 18 साल में न्यूज़ीलैंड के पहले पाकिस्तान क्रिकेट दौरे को रद्द कर दिया गया है। न्यूज़ीलैंड ने रावलपिंडी में पहला वनडे शुरू होने से कुछ मिनट पहले इसके रद्द होने की पुष्टि की। न्यूज़ीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड वाइट ने कहा, "पीसीबी के लिए यह झटका होगा...लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।"
read more at Twitter