Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सफाईकर्मियों को बेंगलुरु के रेलवे स्टेशन पर एक ड्रम के अंदर सड़ी-गली हालत में मिला शव

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 4 January, 2023
दक्षिण पश्चिम रेलवे की अधिकारी कुसुम हरिप्रसाद ने बताया है कि बेंगलुरु के यशवंतपुर रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्म नंबर 1 पर बुधवार को सफाईकर्मियों को एक ड्रम में सड़ी-गली हालत में एक शव मिला। बकौल रिपोर्ट्स, यह शव एक महिला का है। हरिप्रसाद के अनुसार, फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम रेलवे स्टेशन पहुंची थी और मामले की जांच जारी है।