Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मेस के 'खराब खाने' की रोते हुए शिकायत करने वाले सिपाही के तबादले पर एचसी ने लगाई रोक

short by shashank mishra / on Sunday, 11 December, 2022
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही मनोज कुमार के तबादले पर रोक लगा दी है। दरअसल, मनोज ने फिरोज़ाबाद पुलिस लाइन के मेस में खराब खाना मिलने की रोते हुए शिकायत की थी जिसका वीडियो वायरल हुआ था। घटना के बाद गाज़ीपुर ट्रांसफर किए गए मनोज ने वहां पुलिस लाइन के 'गंदे शौचालय' का वीडियो शेयर किया था।