Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित मेट्रो शहरों की सूची आई सामने, शीर्ष पर दिल्ली

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 30 August 2022
एनसीआरबी द्वारा जारी 2019-21 के आंकड़ों के अनुसार, महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले में दिल्ली सबसे असुरक्षित मेट्रो शहर है जहां 2021 में ऐसे 13,982 अपराध दर्ज किए गए। दिल्ली के बाद मुंबई (5,543) और बेंगलुरु (3,127) का स्थान रहा। वहीं, हैदराबाद (3,050) और जयपुर (2,827) भी महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शीर्ष पांच मेट्रो शहरों में शामिल रहे।