भारतपे ने एसबीआई के पूर्व प्रमुख रजनीश कुमार को नियुक्त किया अपना चेयरमैन
फिनटेक स्टार्टअप भारतपे ने एसबीआई के पूर्व प्रमुख रजनीश कुमार को बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है। कुमार स्टार्टअप की अल्पकालिक व दीर्घकालिक रणनीति तैयार करने में शामिल होंगे और इसके साथ ही नियामकीय मामलों पर बोर्ड व अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगे। इससे पहले कुमार को एचएसबीसी की हॉन्ग-कॉन्ग-मुख्यालय वाली एशिया इकाई का गैर-कार्यकारी निदेशक बनाया गया था।
read more at Times Now


