संसद के सामने से शिवाजी, महात्मा गांधी व अंबेडकर की मूर्तियां हटाई गईं: जयराम रमेश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया है कि संसद भवन के सामने से छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा गांधी और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्तियां हटा दी गई हैं। उन्होंने X पर लिखा, "यह बेहद अपमानजनक हरकत है।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, संसद परिसर में भू-निर्माण कार्य के तहत इन मूर्तियों को अन्य जगह पर शिफ्ट किया गया है।
read more at ABP न्यूज़


