Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन हैं कर्नाटक के बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा जिनका बेटा रिश्वत लेते हुआ गिरफ्तार?

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 3 March, 2023
कर्नाटक के दावणगेरे ज़िले के चन्नागिरी से बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत मदल को गुरुवार को ₹40 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। लोकायुक्त पुलिस ने विधायक के कार्यालय से ₹2 करोड़ और प्रशांत के घर से ₹6 करोड़ बरामद किए। विरुपक्षप्पा ने कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।