Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वेदांता ने वायसरॉय रिसर्च की रिपोर्ट को किया खारिज, शेयर में आई थी करीब 9% की गिरावट

short by Vipranshu / on Wednesday, 9 July, 2025
वेदांता ने अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग कंपनी वायसरॉय रिसर्च की उस रिपोर्ट को खारिज कर 'भ्रामक' बताया है जिसमें उस पर वित्तीय रूप से अस्थिर होने और लेनदारों के लिए गंभीर जोखिम पैदा करने का आरोप लगाया गया था। इस रिपोर्ट के बाद बुधवार को वेदांता के शेयर में एनएसई पर इंट्रा-डे ट्रेडिंग में 8.7% की गिरावट देखने को मिली।