ऋषिकेश में गंगा के किनारे दिखीं शराब की खाली बोतलें, तस्वीरें आईं सामने
ऋषिकेश (उत्तराखंड) में गंगा नदी के किनारे पड़ीं शराब की खाली बोतलों की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। 'हिमाद्री फाउंडेशन' ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, "जो शांत घाट कभी मंत्रोच्चार से गूंजते थे, वे अब बीयर और व्हिस्की की बोतलों से भरे पड़े हैं।" एक शख्स ने कमेंट किया, "ऋषिकेश आने वाले लोग...कृपया इस तरह शराब न पिएं।"
read more at Hindustan Times


