गुर्जर व राजपूत समाज में टकराव की स्थिति के चलते झालावाड़ में इंटरनेट पर लगा बैन
झालावाड़ (राजस्थान) में सम्राट मिहिर भोज विवाद को लेकर गुर्जर और राजपूत समाज में टकराव की स्थिति के चलते शुक्रवार शाम 5 बजे तक ज़िले में इंटरनेट सेवा पर बैन लगा दिया गया है। दरअसल, मिहिर भोज की जयंती के मद्देनज़र राजपूत समाज ने कल बाइक रैली निकालने की घोषणा की थी। झालावाड़ में फिलहाल धारा-163 लगी है।
read more at हिन्दुस्तान


