Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पिछले एक महीने में आयकर कानून की समीक्षा के लिए आयकर विभाग को मिले 6,500 सुझाव

short by मनीष झा / on Monday, 4 November, 2024
आयकर विभाग को आयकर अधिनियम की समीक्षा को लेकर पिछले एक महीने में 6,500 सुझाव मिले हैं। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुताबिक, यह आयकर अधिनियम को सरल बनाने की दिशा में जनता की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर अधिनियम, 1961 की व्यापक समीक्षा किए जाने की 2024-25 के पूर्ण बजट में घोषणा की थी।
read more at PTI