IGL ने पहली बार बोनस शेयर देने का किया एलान, प्रत्येक शेयर के बदले मिलेंगे 1 शेयर
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने मंगलवार को प्रत्येक शेयर के बदले 1 बोनस शेयर देने की घोषणा की। यह पहली बार है जब आईजीएल ने बोनस शेयर देने का एलान किया है। शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं की गई है। आईजीएल के शेयर मंगलवार को बीएसई पर ₹386.10 के भाव पर बंद हुए।
read more at Times Now नवभारत


