नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद हुई बड़ी कार्रवाई, DRM समेत 5 अफसर हटाए गए
दिल्ली मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), अतिरिक्त डीआरएम और रेलवे सुरक्षा बल के सहायक सुरक्षा आयुक्त सहित 5 वरिष्ठ अधिकारियों का मंगलवार को ट्रांसफर कर दिया गया। यह कार्रवाई 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने के लिए जुटी भीड़ के कारण मची भगदड़ के बाद हुई है जिसमें 18 लोगों की मौत हुई थी।
read more at हिन्दुस्तान


