Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केरल में एक मछली मुंह में दबाकर दूसरी पकड़ रहा था युवक, गले में मछली फंसने से हुई मौत

short by प्रियंका वर्मा / on Monday, 3 March 2025
अलप्पुझा (केरल) में एक 25-वर्षीय युवक की गले में मछली फंसने से उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि युवक अपने दोस्तों के साथ रविवार को खेत से पानी निकालते हुए मछली पकड़ रहा था और उसने एक मछली अपने मुंह में दबाई थी जो उसके गले में फंस गई। युवक का शव मोर्चरी में रखा गया है।