हिमाचल में युवती का हुआ वर्चुअल निकाह, तुर्किये में जॉब कर रहे दूल्हे को नहीं मिली थी छुट्टी
मंडी (हिमाचल प्रदेश) में एक युवती का तुर्किये में नौकरी करने वाले युवक से वर्चुअल निकाह कराया गया है। दूल्हे के पिता ने बताया कि उसे कंपनी ने छुट्टी नहीं दी और दुल्हन के बीमार दादा जल्द निकाह कराना चाह रहे थे इसलिए वीडियो कॉल के ज़रिए दोनों का निकाह कराना पड़ा। निकाह का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है।
read more at हिन्दुस्तान


