1991 तक बस/लोकल में मुझसे भी छेड़छाड़ हुई: मेट्रो प्रोजेक्ट के विरोध को लेकर ट्रोलिंग पर रवीना
अभिनेत्री रवीना टंडन ने मुंबई की आरे कॉलोनी मेट्रो शेड प्रोजेक्ट का विरोध करने को लेकर ट्रोल करने वाले ट्विटर यूज़र्स को जवाब दिया है। रवीना ने लिखा, "1991 तक मैंने भी ऐसे सफर किया था।" एक अन्य यूज़र को जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, "किशोरावस्था में लोकल/बसों में सफर किया। छेड़छाड़, पिंच सब किया गया...1992 में...पहली कार ली थी।"


