दिल्ली एचसी ने उपहार अग्निकांड पर आधारित वेब सीरीज़ की रिलीज़ पर रोक लगाने से किया इनकार
दिल्ली हाईकोर्ट ने उपहार अग्निकांड पर आधारित वेब सीरीज़ 'ट्रायल बाय फायर' की रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को गुरुवार को खारिज कर दिया। याचिका अग्निकांड के दोषी सुशील अंसल ने दायर की थी। गौरतलब है, उपहार सिनेमा में 1997 को फिल्म 'बॉर्डर' की स्क्रीनिंग के दौरान आग लग गई थी जिसमें 59 लोग मारे गए थे।
read more at भाषा


