कांग्रेस से ₹3,500 करोड़ की टैक्स वसूली के लिए चुनाव तक नहीं करेंगे कार्रवाई: आयकर विभाग
आयकर विभाग ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि कांग्रेस से ₹3,500 करोड़ से अधिक का टैक्स वसूलने के लिए लोकसभा चुनाव तक कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। गौरतलब है, विभाग ने टैक्स को लेकर कांग्रेस को कई नोटिस भेजे थे जिसके बाद कांग्रेस ने कहा था कि सरकार उन्हें आर्थिक रूप से कमज़ोर करने की कोशिश कर रही है।
read more at हिन्दुस्तान


