Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार को नियुक्त किया गया उप-प्रधानमंत्री

short by रघुवर झा / on Sunday, 28 April, 2024
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार को रविवार को देश का उप-प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट डार कश्मीरी मूल के नागरिक हैं और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ के नेता हैं। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ की सलाह पर इशाक डार को उप-प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।
read more at भाषा