प्रेग्नेंट नहीं हूं, वह टकीला थी: प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर पोस्ट शेयर कर शिबानी दांडेकर
अभिनेत्री शिबानी दांडेकर ने बुधवार को प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर इंस्टाग्राम पर स्टोरी में एक वीडियो शेयर कर लिखा, ''मैं महिला हूं! मैं गर्भवती नहीं हूं! वह टकीला थी।'' दरअसल, शिबानी की एक पुरानी तस्वीर को लेकर उनके गर्भवती होने की अफवाहें थीं। गौरतलब है कि शिबानी ने अभिनेता फरहान अख्तर से 19 फरवरी को शादी की थी।
read more at Hindustan Times


