Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में ऐप से सट्टेबाज़ी करवा रहे 12 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4 कम्प्यूटर बरामद

short by आशीष रंजन / on Saturday, 6 May 2023
जयपुर (राजस्थान) में अवैध कॉल सेंटर की आड़ में गेमिंग ऐप से ऑनलाइन सट्टेबाज़ी करवा रहे 12 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्‍त (ईस्ट) ज्ञान चंद्र यादव के मुताबिक, आरोपियों के पास से 4 कम्प्यूटर व दो लैपटॉप समेत पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं। बकौल पुलिस, लैपटॉप में ₹6 करोड़ की लेनदेन के सबूत मिले हैं।
read more at भाषा