Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'पाकिस्तान चले जाओ' जैसे बयान से अल्पसंख्यकों की गरिमा को ठेस पहुंचती है: सुप्रीम कोर्ट

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 29 March, 2023
सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक भाषणों में अल्पसंख्यकों को 'पाकिस्तान चले जाओ' कहे जाने को लेकर कहा है, "वे (नेता) अपमानजनक बातें कह रहे हैं।" कोर्ट ने आगे कहा, "सबसे महत्वपूर्ण चीज़ है गरिमा जिसे 'पाकिस्तान चले जाओ' जैसे बयान से ठेस पहुंचती है। उन्होंने (अल्पसंख्यकों ने) यह देश चुना...वे आपके भाई-बहन जैसे हैं। स्कूल की शपथ याद करिए।"