Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में हर दिन 8 किसान आत्महत्या करते हैं: अजित पवार

short by पीयूषा शर्मा / on Friday, 10 March, 2023
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा है कि महाराष्ट्र में हर दिन 8 किसान आत्महत्या करते हैं। उन्होंने कहा, "एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति असंवेदनशील है। राज्य के किसान फसल की कम उपज और बेमौसम बारिश के कारण फसल के नुकसान जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।"