Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोविशील्ड लगवाने के बाद डॉक्टर बेटी की मौत होने पर शख्स ने मांगा ₹1,000 करोड़ हर्जाना

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Saturday, 3 September 2022
दिलीप लूनावत नामक शख्स कोविड-19 की वैक्सीन कोविशील्ड लगवाने के बाद अपनी बेटी डॉक्टर स्नेहल लूनावत की मौत होने पर ₹1,000 करोड़ हर्जाना मांगते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचा है। बकौल याचिकाकर्ता, वैक्सीन की सुरक्षा पर झूठे दावे किए गए और स्वास्थ्यकर्मियों को इसे लगवाने को विवश किया गया। हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, एसआईआई व अन्य को नोटिस जारी किए हैं।