लखीमपुर हिंसा में मारे गए एक किसान का 2 बार पोस्टमॉर्टम के बाद किया गया अंतिम संस्कार
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) हिंसा में मरने वाले किसान गुरविंदर सिंह (22) का दूसरी बार पोस्टमॉर्टम के बाद बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले सिंह के परिवार ने उसका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। परिजन का आरोप था कि उसे गोली लगी थी लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसका ज़िक्र नहीं किया गया।
read more at अमर उजाला


