दिल्ली के सुल्तानपुरी के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 15 गाड़ियां
दिल्ली की सुल्तानपुरी रोड स्थित झुग्गियों में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। 'एएनआई' से बात करते हुए दिल्ली के डिविज़नल फायर ऑफिसर ए.के. जायसवाल ने कहा, "मौके पर दमकल की 15 गाड़ियां मौजूद हैं। स्थिति नियंत्रण में है। आग बुझाने के लिए रोबोट्स का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।"
read more at हिन्दुस्तान


