Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ड्रग तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर 50 लोगों ने किया हमला, 4 पुलिसकर्मी व 2 अन्य घायल

short by जय शंकर ठाकुर / on Sunday, 2 January 2022
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि शनिवार को इंद्रपुरी में ड्रग तस्कर धर्मवीर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर 50-60 लोगों ने पथराव किया और कुछ ने गोलियां चलाईं। इस घटना में 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 2 अन्य लोग घायल हो गए। वहीं, मौके का फायदा उठाकर धर्मवीर वहां से भाग निकला।