विदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक भारतीय शेयर बाज़ारों में किया ₹31,630 करोड़ का निवेश
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय शेयर बाज़ारों में इस महीने अब तक ₹31,630 करोड़ का निवेश किया है। इससे पहले एफपीआई ने अक्टूबर में ₹8 करोड़ और सितंबर में ₹7,624 करोड़ निकाले थे जबकि अगस्त में ₹51,200 करोड़ का निवेश किया था। गौरतलब है, इस साल अब तक एफपीआई भारतीय शेयर बाज़ारों से ₹1.37 लाख करोड़ निकाल चुके हैं।
read more at भाषा


