सैमसंग अपने हार्डवेयर सिस्टम को हैक करने वालों को देगा ₹8.4 करोड़ तक का इनाम
सैमसंग ने अपने नॉक्स वॉल्ट हार्डवेयर को हैक करने वालों को $1 मिलियन (₹8.4 करोड़ से अधिक) तक का इनाम देने की घोषणा की है। सिक्योरिटी रिसर्चर को सुरक्षा खामियों और सिस्टम में आर्बिटरेरी कोड एग्जक्यूशन की रिपोर्ट सबमिट करनी होगी। इसके अलावा किसी डिवाइस को अनलॉक कर और यूज़र डेटा निकालकर $400,000 तक कमा सकते हैं।
read more at हिन्दुस्तान


