शख्स ने मंगलुरु की मस्जिद में महिलाओं को दिखाया अपना गुप्तांग, हाथ पकड़ने की कोशिश की
मंगलुरु (कर्नाटक) में मस्जिद में महिलाओं को अपना गुप्तांग दिखाने के आरोप में सुजीत शेट्टी नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शेट्टी ने मस्जिद में घुसकर कई महिलाओं का हाथ पकड़ने की कोशिश की, उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें अपना गुप्तांग दिखाकर प्रोग्राम में व्यवधान डालने की कोशिश भी की।


