एक ज्योतिषी ने बचपन में मेरा हाथ देखकर कहा था- 'आप पीएम बनेंगी': प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 'आजतक' से अपने बचपन का एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने कहा, "एक बार एक ज्योतिषी हमारे घर मेरे पिताजी (पूर्व पीएम राजीव गांधी) से मिलने आए थे...मैं वहां से गुज़र रही थी तो उन्होंने मेरा हाथ देखकर कहा, 'बड़ी होकर आप प्रधानमंत्री बनेंगी'।" प्रियंका ने कहा, "पिताजी ने यह बात सुनकर मुझे डांटा था।"
read more at X


