Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

14-वर्षीय गर्भवती लड़की का शव झारखंड के दुमका में पेड़ से लटका मिला, एक आरोपी गिरफ्तार

short by अक्षत मित्तल / on Sunday, 4 September 2022
झारखंड के दुमका ज़िले में 4 महीने की गर्भवती 14-वर्षीय एक आदिवासी लड़की का शव एक पेड़ से लटका मिला है। पुलिस के मुताबिक, लड़की के परिवार ने एक शख्स पर शादी का झांसा देकर लड़की का रेप करने और बाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। बकौल पुलिस, अरमान अंसारी नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।