Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दक्षिण भारत के 5 प्रसिद्ध मंदिर कौनसे हैं?

short by रघुवर झा / on Friday, 20 September 2024
आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर दक्षिण भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इसके अलावा केरल स्थित भगवान अयप्पा का सबरीमाला मंदिर, मदुरै (तमिलनाडु) का मीनाक्षी मंदिर और हम्पी (कर्नाटक) स्थित विरुपाक्ष मंदिर तीर्थ यात्रियों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। वहीं, तमिलनाडु के रामेश्वरम मंदिर में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक स्थापित है।