5 साल पहले भारत में पकड़ा गया था काबुल हमले का आत्मघाती हमलावर: आई.एस.-के
इस्लामिक स्टेट-खुरासान (आई.एस.-के) ने दावा किया है कि पिछले महीने काबुल एयरपोर्ट पर हमला करने वाले आत्मघाती हमलावर को 5-साल पहले दिल्ली में गिरफ्तार कर अफगानिस्तान डिपोर्ट किया गया था। आईएस से जुड़ी पत्रिका के अनुसार, हमलावर 'कश्मीर का बदला लेने के लिए' आत्मघाती हमला करने दिल्ली गया था। काबुल एयरपोर्ट पर हुए हमले में 200+ लोग मारे गए थे।


