Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2 नवंबर के बाद ताश के पत्तों की तरह गिर जाएगी बिहार की एनडीए सरकार: मनोज झा

short by shashank mishra / on Tuesday, 26 October 2021
आरजेडी सांसद मनोज झा ने दावा किया है कि बिहार में 30-अक्टूबर को होने वाले उप-चुनाव के नतीजे 2-नवंबर को आने के बाद राज्य में एनडीए सरकार 'ताश के पत्तों की तरह' गिर जाएगी। उन्होंने कहा, "हम तारापुर व कुशेश्वरस्थान दोनों सीटें जीतेंगे।" बकौल झा, बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए व विपक्षी दलों के बीच सीटों का अंतर बड़ा नहीं है।