अंकिता हत्याकांड के आरोपियों का केस लड़ने से उत्तराखंड में कोटद्वार के वकीलों ने किया इनकार
कोटद्वार (उत्तराखंड) में वकीलों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों का केस लड़ने से इनकार कर दिया है। एक वकील ने कहा, "कोई वकील यह केस नहीं लड़ेगा...अगर कोई बाहरी वकील केस लड़ेगा तो हम विरोध करेंगे...बार असोसिएशन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है।" वकीलों के फैसले के चलते आरोपियों की ज़मानत याचिका पर सुनवाई नहीं हुई।
read more at न्यूज़ 24


