Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जोशीमठ के घरों में आईं दरारों के चलते एनटीपीसी व बीआरओ के निर्माण कार्य पर लगी रोक

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 5 January, 2023
जोशीमठ (उत्तराखंड) में ज़मीन धंसने के कारण घरों में आ रही दरारों के मद्देनज़र एहतियाती तौर पर ज़िला प्रशासन ने एनटीपीसी और बीआरओ के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। आधिकारिक आदेश के मुताबिक, बीआरओ के अन्तर्गत हेलंग बाई पास और एनटीपीसी की तपोवन विष्णुगढ़ जलविद्युत परियोजना के निर्माण कार्यों पर तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक रोक रहेगी।