शाहरुख खान हमारी पीढ़ी के सबसे 'सिनेमेटिक' ऐक्टर हैं: अर्जुन कपूर
अभिनेता अर्जुन कपूर ने 'आईएमडीबी' को दिए एक इंटरव्यू में कहा है, "अभिनेता शाहरुख खान उनकी पीढ़ी के सबसे 'सिनेमेटिक' ऐक्टर हैं।" उन्होंने कहा, "मैं शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन हूं, मुझे उनकी फिल्में थिएटर में देखना पसंद है। हिंदी फिल्मों में जो एक फिल्म मैं सबको देखने की सलाह दूंगा वह 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' है।"


