लोग इससे खुद को जोड़ते हैं: रिऐलिटी शोज़ में दुख भरी कहानियां दिखाने को लेकर मीका सिंह
गायक मीका सिंह ने रिऐलिटी शोज़ में दुख भरी कहानियां दिखाने की आलोचना होने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "लोग ऐसी कहानियों से खुद को जोड़ते हैं क्योंकि हम सब...ऐसी परिस्थिति से कभी-ना-कभी गुज़रते हैं। आंसू और भावनाएं असली होती हैं।" उन्होंने कहा, "निराशाजनक है कि जो लोग कभी रिऐलिटी शो जज करते थे...वे इसे बुरा कह रहे हैं।"
read more at Hindustan Times


